जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
उझानी (बदायूँ ) अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह की ओर से सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से अवैध कारोबारियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को कोतवाली उझानी की पुलिस टीम क्षेत्र चेकिंग अभियान चला रही थी।

चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 20 लीटर अवैध शराब और शराब बनने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा मिली. सूचना के आधार पर एक युवक को ग्राम अमीरगंज की पुलिया के पास बनी झोपडी मे भट्टी लगाकर शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया । जिसके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण (एक स्टील का ड्रम ,एक पतीली. एम्यूमिनीयम व एक गैस सिलेन्डर इन्डेन मार्का, मय पाईप चुल्हा)बरामद हुए । आरोपी की पहचान जयसिंह पुत्र पूरन लाल नि0 ग्राम अमीरगंज थाना उझानी के रूप में हुई। पुलिस की ओर से आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई।
