बदायूँ : एसएसपीडाॅ ओ पी सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम हेतु अवैध शस्त्र की तस्करी/बिक्री/रखने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा कुल 02 अभि0गण


1. मुजम्मिल उर्फ बिछछू पुत्र मुन्ने खां निवासी मोहल्ला बनिया कस्बा व थाना वजीरगंज जिला बदायूं को एक अवैध तमंचा 12 बोर व 02 जिंदा कारतूस 12 बोर समेत तथा 2. अभियुक्त रिहान पुत्र फखरुद्दीन निवासी ग्राम उरैना थाना वजीरगंज जिला बदायूं को एक अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के संबंध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा आर्म्स एक्ट मे पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभि0गण को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
