बदायूँ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओ पी सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अपराध / अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत सोमवार को थाना उझानी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कछला रेलवे पुल से 200 कदम पहले कछला घाट से अभियुक्त अरविन्द पुत्र विशाल सिंह यादव नि0 लोचीनंगला थाना कोतवाली बदायूँ को एक अवैध तमंचा 315 बोर दो कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 545/22 धारा 3/25 A ACT बनाम अरविन्द उपरोक्त पंजीकृत किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियुक्त कुलदीप यादव पुत्र विशेष पाल उर्फ कल्लू यादव निवासी फिरोजपुर इकलहरी थाना सिविल लाइन को मय एक अदद नाजायज तंमचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर समेत गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अभियुक्त कुलदीप यादव उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त हृदेश उर्फ अन्नू पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम राजपुर रोशन नगर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस 315 बोर समेत गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्या0 के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।

गोकशी अपराधी की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत दिनाक 01.08.2022 को थाना मुजरिया पर पंजीकृत मुकदमा गोवध निवारण अधिनियम में प्रकाश में आए अभियुक्त आफाक हुसैन पुत्र स्वर्गीय अंसार हुसैन निवासी नेथुआ थाना मुजरिया जिला बदायूं को थाना मुजरिया पुलिस द्वारा दिनांक 07.08.022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नेथुआ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *