बदायूँ : 09 सितम्बर। 01 से 30 सितम्बर तक पोषण माह चलाया जा रहा है। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र गोद लिए हुए हैं, काफी अरसे से इनका निरीक्षण नहीं किया गया है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर बारीकी से निरीक्षण करें। कुपोषित बच्चों को पर्याप्त मात्रा में ड्राई राशन दिया जा रहा है या नहीं इसका सत्यापन भी किया जाए। शिक्षण व्यवस्था को भी परखें। अधिकारियों को सीडीओ ने निर्देश दिए कि इनके अन्तर्गत सभी प्रकार की गतिविधियों का जायजा लेते रहें, जिससे कुपोषण में सुधार लाया जाए।


शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा एवं जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए अधिक धुआं छोड़ने वाले वाहनों की जांच करें। वाहन प्रदूषण जांच करने वाले लाइसेंस धारक केन्द्रों की सूची उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, जिससे समय-समय पर इन केन्द्रों का निरीक्षण होता रहे। प्रदूषण व कचरा फैलाने वाले फैक्ट्रियों को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाए। अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए। एकत्र की गई प्लास्टिक को रिसायकिल के लिए पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराया जाए। विकास कार्यां की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष सभी अधिकारी कार्य पूर्ण करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। शिथिलता पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे बख्शा नहीं जाएगा।
—-
100 लाभार्थियों को वितरण किये स्मार्टफोन
बदायूँ : 09 सितम्बर। डिजी शक्ति योजनान्तर्गत स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओ०डी०ओ०पी० प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, पिछडा वर्ग योजना एवं अनु० जाति प्रशिक्षण योजना प्राप्त लाभार्थियों को शुक्रवार को कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम किया गया, जिसमें 100 लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किये गये।
इस अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त उद्योग जैस्मिन व प्रधान सहायक मु० फारूख खॉ एवं वरिष्ठ सहायक वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरदीप राठौर ने सुचारू रूप से किया।
