संजय शर्मा
बदायूं । अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन 22 जनवरी के लिए मालवीय आवास ग्रह पर दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा । बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे । जिसमें समस्त जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी को आना अति आवश्यक है ।जो भी पदाधिकारी बैठक में भाग नहीं लेंगे । उन्हें निष्क्रिय माना जाएगा । जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने यह जानकारी दी एवं समस्त पदाधिकारियों से बैठक में आने की अपील की है ।
