अखिल भारतीय स्तर पर आर्थिक अनुसंधान, उद्योग और वाणिज्य के विकास के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा को समर्थन देने वाला संगठन भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग एवार्ड-2021 के तहत 19 राज्य पुलिस बलों 4 केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं अन्य केन्द्रीय पुलिस बलों से कुल 192 से अधिक प्राप्त प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई।
फिक्की की गठित सम्मानित ज्यूरी के द्वारा उक्त प्रविष्टियों में से उत्तराखण्ड राज्य की चयनित स्मार्ट पुलिसिंग- 2021 के तहत उत्तराखण्ड राज्य में सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन हेतु बनाये गये Uttarakhand Traffic Eyes App के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किए गये उचित प्रबंधन हेतु बदायूँ निवासी 2004 बैच के आई.पी.एस. केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक, उत्तराखण्ड को अखिल भारतीय स्तर पर सर्वोत्तम प्रथाओं में Special Jury Award-2021 से 2 सितम्बर 2022 को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य है कि 2004 बैच के आई.पी.एस. केवल खुराना द्वारा निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड के पद पर रहते हुए उत्तराखण्ड में आये लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भमिका निभाई गयी तथा Uttarakhand Traffic Eyes App के माध्यम से पूरे उत्तराखण्ड राज्य की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करवाने में केवल खुराना की अहम भूमिका रही है। पूरे उत्तराखण्ड को जाम की स्थिति से मुक्त कराने हेतु सन 2004 बैच के आई.पी.एस केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में यातायात निदेशालय द्वारा बनाये गये Uttarakhand Traffic Eyes App का शुभारंभ 29 फरवरी 2020 को किया गया। यह एप आम लोगों में काफी प्रसिद्ध होने के कारण उत्तराखण्ड पुलिस एप में भी काफी अच्छे परिणाम दे रहा है। इस एप के माध्यम से 2020 से वर्ष 2022 तक लगभग 70247 कुल शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिनसे वर्तमान तक लगभग 4484400 संयोजन शुल्क प्राप्त हो चुका है। Uttarakhand Traffic Eyes App को वर्तमान में Uttarakhand Police App में इंट्रीग्रेड किया गया है। Uttarakhand Traffic Eyes App का वर्तमान में युवा वर्ग द्वारा ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किये जाने के फलस्वरूप युवाओं में यातायात के प्रति जागरूकता का प्रसार हो रहा है।
आई.पी.एस. अधिकारी केवल खुराना को सम्मानित किये जाने की खबर से बदायूँ वासियों में खुशी की लहर है और केवल खुराना के पिता साहित्यकार अशोक खुराना को लोग लगातार बधाई दे रहे हैं।
आई.पी.एस. केवल खुराना के सम्मानित होने के बारे में जब उनके पिता साहित्यकार अशोक खुराना से जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि यह सब बदायूँ वासियों व अपनों की दुआओं का असर है। उन्होंने इसका श्रेय केवल खुराना के उत्तराखंड कैडर के सीनियर पुलिस आफिसर्स के दिशा निर्देशन को दिया।