बदायूँ : भाजपा कार्यालय पर आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में कमल खिलने पर ढोल- नगाड़े, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण करके जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा समाजवादी पार्टी केवल परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है समाजवादी पार्टी को जनता ने नकार दिया है। सपा का काम केवल जनता में भ्रम फैलाना, जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ावा देना है। जनता जनार्दन में मोदी जी एवं योगी जी लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कमल खिलाया है। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा में डबल इंजन की सरकार विकास की गंगा तेजी से बहाएगी

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव सैफई में बैठकर आजमगढ़ और लोकसभा उपचुनाव जीतने का दिवा स्वपन देख रहे थे जो वहाँ की जनता ने आज उनको प्रणाम दे दिया है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं जनता जनार्दन ने सही प्रणाम दिया है। यह प्रणाम मोदी जी और योगी जी की विकास यात्रा को गति देगा।

इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता गोल्डी सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत विश्वजीत गुप्ता अनेकपाल पटेल जितेन्द्र साहू आशीष शाक्य सहदेव सागर ज्ञानेन्द्र चौहान अमन गोयल अटल भारद्वाज अमित सिंह अनुभव उपाध्याय श्याम साहू समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *