भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत ’घर – घर तिरंगा, हर घर तिरंगा ’ अभियान का प्रचार एवं प्रसार करने हेतु पूर्वी सीमांत मुख्यालय, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लखनऊ द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं मर्यादा से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी के क्रम में दिनांक 04.08.2022 को प्रातः 0700 बजे केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज, लखनऊ के प्रांगण में छात्र /छात्राओं को भारतीय ध्वज संहिता के विषय में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा अपील की गई की इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर सभी अपने घरों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक स्वतंत्रता के पर्व को सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाएं।

कार्यक्रम में छात्र/ छात्राओं को राश्ट्रीय ध्वज भी वितरित किये गये तथा ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन के तहत एक सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय के 65 अध्यापक/अध्यापिकाएं तथा 2500 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *