बदायूँ : 11 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मनाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम 11 से 17 अगस्त के मध्य बड़े जोश के साथ मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और दूसरों से इसमें भागीदार बनने के लिए आह्वाहन कर रहा है। कहीं तो तिरंगा रैली या तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, तो कहीं तिरंगा वितरित किए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगां का कहना है कि इससे देशवासियों में तिरंगे के प्रति सम्मान और देश प्रेम का जज्बा और बढ़ेगा। जनपद देशभक्ति के प्रति अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। इस अभियान को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव का एक माहौल बना हुआ है। इस माहौल को और जोशीला बनाने का काम युवा वर्ग और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा किया जाने लगा है।

तहसीलों, ब्लॉकों, कार्यालयां, संस्थानों, घरों और दुकानों आदि पर हर व्यक्ति हाथ में तिरंगा उठाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कहीं सड़कों पर तिरंगा यात्रा या तिरंगा रैली निकाली जा रही है तो कहीं पर तिरंगा वितरित किए जा रहे हैं। तिरंगे के प्रति राष्ट्रभक्ति का ऐसा माहौल पहली बार देखने में आ रहा है।

—-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *