कालपी जालौन
कालपी जालौन आज कालपी नगर इकाई में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण में यशस्वी जिला अध्यक्ष शिवम सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में परिचय बैठक ,कन्या पूजन एवं दशहरा मिलन समारोह की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया.

इसके उपरांत मोहल्ला इंदिरा नगर में विराजित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा के प्रांगण में जाकर कन्या पूजन एवं आचमन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई..
कार्यक्रम का सफल संचालन युवा संघ अध्यक्ष अतुल महेवा के द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक के रूप में अमर सिंह चंदेल वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी कालपी एवं रोहित सिंह चंदेल युवा जिला उपाध्यक्ष (अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जालौन,) पुष्पेंद्र सिंह चौहान युवा जिला महामंत्री जालौन, गौरव सिंह युवा जिला मंत्री जालौन, प्रद्युम्न बाबा नादई, हिमांशु राजावत नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कालपी, कुंवर लाला ठाकुर नगर उपाध्यक्ष कालपी, राज भदौरिया नगर मंत्री कालपी, आकर्षित राजावत सहित सैकड़ों क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
