जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : एसएसपी डॉ ओ पी सिंह ने शनिवार देर रात्रि आठ थानेदार बदले हैं। कुछ थानेदारों का चार्ज छिना है उनके स्थान पर नए थानेदारों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अन्य थानों में फेरबदल किया गया है। सभी को अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर चार्ज लेने का निर्देश दिया गया है

इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान को उझानी थाने से हटाकर सदर कोतवाल बनाया है। जबकि सदर कोतवाल रहे देवेंद्र सिंह धामा अब बिल्सी थाने के प्रभारी होंगे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विशाल प्रताप सिंह को सहसवान कोतवाली का प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर सहसवान संजीव शुक्ला को अलापुर थाने का प्रभार सौंपा है। जबकि एसएसपी पीआरओ राजेश कुमार को सिविल लाइंस थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सागर को डीसीआरबी से फैजगंज बेहटा का थानेदार वही शैलेंद्र कुमार को उझानी का कोतवाल बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात हरेंद्र सिंह अब वजीरगंज के थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। अलापुर इंस्पेक्टर संजय कुमार को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। फैजगंज बेहटा के थानेदार चरण सिंह राणा और वजीरगंज थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह को क्राइमब्रांच भेजा गया है। इंस्पेक्टर बिल्सी दिनेश कुमार शर्मा अब एसएसपी पीआरओ होगे। अलापुर थाने की म्याऊं पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को सदर कोतवाली का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। वहीं उसहैत थाने में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार बिसौली को इंस्पेक्टर क्राइम बनाए हैं। देवेंद्र कुमार यादव इंस्पेक्टर क्राइम वजीरगंज तो रविशंकर यादव कुंवरगांव थाने के इंस्पेक्टर क्राइम बने हैं। संजीव कुमार को जरीफनगर , गंगासिंह को सहसवान, दिगंबर सिंह को दातागंज, श्यामवीर सिंह को बिल्सी थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है।
