
*चौकी प्रांगण में हुई पीस कमेटी की मीटिंग*
संवाद सूत्र, मिरहची: पीएम व राष्ट्रपति के कानपुर कार्यक्रम के दौरान कानपुर महानगर में हुये धार्मिक बबाल से अलर्ट स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की शाम पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक बुलाई।
प्रभारी निरीक्षक मिरहची छत्तरपाल सिंह की अध्यक्षता में आहूत पीस कमेटी की बैठक में इंस्पेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी धर्म विशेष के व्यक्ति को धार्मिक माहौल बिगाड़ने का अधिकार नहीं है। अगर किसी भी व्यक्ति विशेष ने धार्मिक माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया तो संबंधित व्यक्ति को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अतः सभी धर्मों के लोग आपस में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने मेंप्रशासन को सहयोग प्रदान करें। बैठक में देर से पहुंचे सीओ सदर राघवेंद्र सिंह राठौर ने लोगों को जानकारी दी कि कुछ सिरफिरे लोग सोशल मीडिया के माध्यम से कस्बा व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास कर सकते हैं,लेकिन आप लोगों ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना है। पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक छत्तरपाल सिंह, उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बौबी साहू, सैयद सूफी नसीर अली, बीरेश खां, इरफान फौजी, विजय भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप लोधी, गौरव साहू, अवनीश साहू, सुनहरी खां, पिंटू यादव, बाबूराम, आनंद यादव, विक्की यादव, अनिल यादव, बबलू चौहान, अमोल कुमार, मु. रफीक सैफी, शाहिद रजा, अजय यादव, अजेंद्र, चांद मियां, आदि गणमान्य उपस्थित थे।
फोटो कैप्सन– थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी में उपस्थित गणमान्य को संबोधित करते प्रभारी निरीक्षक छत्तरपाल सिंह।
