संजय शर्मा

बदायूं । आम आदमी पार्टी का आज मुख्य जिला कार्यालय कटरा ब्रह्मपुर नई सराय पुलिस चौकी के पीछे का उदघाटन जिला अध्यक्ष भू देव सिंह जी ने किया । उदघाटन में वार्ड नंबर 14 से सम्भावित प्रत्याशी मंजू रानी पत्नी श्री अशोक कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया । जिसमे सम्भावित चेयरमैन पद के प्रत्याशी जगदीश सरन जी,मसरूर अली खान जी और सम्भावित वार्ड मेंबर पद के प्रत्याशी और सभी वार्ड के सम्मानित जनता और साथी मौजूद रहे तथा आज इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में MCD जीतने के बाद से बदायूं के लोगो में भरोसा बड़ गया है और लोगो ने मन बना लिया है कि इस बार नगर पालिका में भी झाड़ू चलानी है । जैसा की आप सबको ज्ञात है लगभग पिछले 5 साल से बदायूं शहर कूड़े के ढेरो में तब्दील करा दी। अब लोगो को भरोसा हो चुका है कि कूड़े के ढेर को झाड़ू चलाकर ही सफाई कराई जा सकती है । जिला अध्यक्ष जी ने बताया की बदायूं की जनता ने हर पार्टी को मौका दिया है ,लोगो से अपील करते हुए कहा कि एक बार आम आदमी पार्टी को मौका दो । हम शहर की सफाई करके दिखाएंगे। हर हम काम न कर पाएं ,तो अगली बार आम आदमी पार्टी को वोट मत देना।

महासचिव मनोज शिकरवार ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर ,जिला उपाध्यक्ष राकेश सोलंकी ,प्रदेश सचिव पंचायत प्रकोष्ठ मोसिन अंसारी, नगर अध्यक्ष नीरज कुमार,जिला अध्यक्ष यूथ विन आदित्य गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक, श्रम जीवी प्रकोष्ठ रवि राजपूत आदि कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे ।

आम आदमी पार्टी को जोर शोर के साथ सपोर्ट का भरोसा दिया और जीत का वादा किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *