संजय शर्मा
बदायूं । आज आम आदमी पार्टी ने दिनों दिन बढ़ती मंहगाई व बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में एक पदयात्रा निकाल कर मोदी सरकार द्वारा अपने मित्रों के लिए 15 लाख करोड़ की लूट एवं जबरदस्त महंगाई बेरोजगारी एवं अग्नीपथ के विरोध में आज जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लोहिया नगर बदायूं से पदयात्रा प्रारंभ की यह यात्रा दातागंज चौराहे से होते हुए रजि चौक सुभाष चौक गांधी ग्राउंड से नेहरू चौक 6 सड़का से गुजरते हुए बाबासाहेब अंबेडकर पार्क महिला अस्पताल बदायूं पर पूर्ण की गई।

जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह ने पदयात्रा के दौरान कहा कि भारत में इतनी महंगाई बेरोजगारी एवं लूट बढ़ गई है जिस पर देश व प्रदेश सरकार फेल हो चुकी है , जिसकी वजह से छोटे तबके के व्यक्ति गरीबी की लगातार मार झेल रहे हैं। भ्रष्टाचार अब हिंदुस्तान का नागरिक नहीं रहेगा। पदयात्रा एक चर्चा का विषय बन गई।
पदयात्रा में सैकड़ों आम आदमी पार्टी
कार्यकर्ता, पदाधिकारी,एवं आम जनमानस मौजूद रहे।
