कदौरा/जालौन 23सितंबर।
*आयुष्मान दिवस पर जिलाधिकारी ने दिया प्रशस्ति पत्र*
आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जिला मुख्य चिकित्साधीकारी द्वारा आयुष्मॉन योजनांतर्गत मरीजो को बेहतर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर कदौरा सीएचसी को चयनित कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया एव कामना की गयी कि शाशन की योजना के तहत जनता को निशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सेवाये देने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

ज्ञातव्य हो कि आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कदौरा सीएचसी को सबसे अधिक लाभार्थी मरीजो को निःशुक्ल उपचार देने एव पंजीकरण करने के लिए चयनित किया गया जिसमें चिकित्साधीक्षक डॉ अशोक चक को पत्र के माध्यम से सम्मानित करने की जानकारी दी गयी।
कोविड पॉजिटिव चिकित्साधीक्षक डॉ अशोक चक द्वारा प्रेस वार्ता में बताया कि शाशन की योजना के तहत कार्य करने पर उनकी सीएचसी को प्रोत्साहित किया गया है एव आगामी भी उक्त सीएचसी द्वारा और स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर कर मरीजो को योजनाओं का निशुल्क लाभ देगी उनके द्वारा बताया गया कि सीएचसी अंतर्गत अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड एव अधिक नसबंदी केस सहित लगातार गर्भवती प्रसव के साथ साथ मरीजों को लगातार निशुल्क सेवाओ का लाभ दिया जा रहा है।
