संवाद सूत्र, मिरहची: आर.ए.एफ. बल के सशस्त्र जवानों ने थाना मिरहची पुलिस बल के साथ कस्बा मिरहची एवं जिन्हैरा गांव में पैदल मार्च किया।

निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये गुरूवार को आर.ए.एफ. बल के सशस्त्र जवानों की टुकड़ी ने थाना मिरहची बल के साथ कस्बा मिरहची एवं जिन्हैरा गांव में पैदल फ्लैग मार्च किया। आर.ए.एफ. बल की टुकड़ी ने उपनिरीक्षक विश्राम सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मिरहची छत्तरपाल सिंह के नेतृत्व में कस्बा के मार्गों पर फ्लैग मार्च कर आगामी नगर निकाय चुनावों में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के पीछे पीछे दंगा नियंत्रण वाहन भी शामिल होकर चल रहा था।

फोटो कैप्सन–कस्बा मिरहची के बाजार में आर.ए.एफ. जवानों के साथ थाना मिरहची पुलिस बल फ्लैग मार्च निकालते हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *