संवाद सूत्र, कुलदीप माहेश्वरी

मिरहची, एटा– क्षेत्र के आलमपुर गांव में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं उपाध्यक्ष संतोष पांडेय का जोशीला स्वागत हुआ।

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर का जनपद में प्रथम बार आगमन पर जोशीला स्वागत हुआ। ग्रामीणों द्वारा किये गये स्वागत से अभीभूत पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में दलित शोषित, वंचित और पिछडे समुदाय के लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। हमारी पार्टी इस तबके के लोगों के अलावा बंजारा समाज की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रही है। स्वागत सभा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश नायक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश बंजारा, राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतु जनजाति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ग्रीश नायक, जिला अध्यक्ष मुनेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष कासगंज देवदत्त बंजारा, मंडल संगठन मंत्री सतेंद्र जाटव, युवा मंच जिलाध्यक्ष अंकित चौहान, एटा जिला प्रभारी रोहित कठेरिया, ग्राम प्रधान रिंकू नायक, चाठी रफीपुर प्रधान अजेंद्र यादव, संजय नायक, कृपाल नायक, बबलू नायक, रवि नायक, रमेश नायक, भंवरपाल नायक, ग्रीश नायक, प्रवीन नायक सहित बंजारा समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता सावधान यात्रा की रैली में शामिल रहे।

फोटो कैप्सन–आलमपुर गांव में सभा को संबोधित करते सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *