जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : आल इंडिया लॉयर्स यूनियन और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता और महिला अधिकारों के लिए संघर्षशील वरिष्ठ एडवोकेट निगार नफीस की याद मेँ शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थिति चेंबर नंबर 49 फर्स्ट फ्लोर पर सभा की गई।

सभा में सभी साथियों ने पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। सभा मेँ अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ वकील एड गौहर अली ने मेडम के जीवन से जुड़े तमाम पहलूओं को लोंगों से साझा किया। आल इण्डिया लॉयर्स यूनियन की संगठन मन्त्री एड कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनके जाने से समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। यूनियन के उपाध्यक्ष ज़ियाउर रहमान”समी” एडवोकेट ने कहा कि मेडम निगार नफीस एक ईमानदार और संघर्षशील महिला थी उंन्होंने हमेशा गरीब कमज़ोर लोगो और महिलाओं का हक दिलाने की लड़ाई अपने जीवन पर्यन्त बड़ी निष्ठा और ईमानदारी के साथ लड़ती रहीं। आल इंडिया लायर्स यूनियन को बदायूं में स्थापित कराने का श्रेय भी उन को ही जाता है। हम् सभी उनके बताए रास्ते पर चलने को संकल्पबद्ध हैं। श्रीमती चंद्रा सिंह ने कहा कि मेडम सामाजिक कार्यो और महिलाओं को इसाफ दिलाने सदैव आगे रहती थीं वह मेडम के नाम से मशहूर थीं उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के डा सतीश ने कहा कि मेडम महिला अधिकारों तथा मज़दूरों मेहनतकशों अधिकारों के लिए संघर्श करने बाली एक अनथक यौद्धा थीं। वे हमेशा सामंती पिछडी मूल्य मान्यताओं के खिलाफ संघर्ष करती रहीं। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।
शोकसभा में अज़मत अली , कृष्ण गोपाल , एड हरविंदर सिंह यादव , संजीव सक्सेना , ओमपाल माथुर , जयपाल सिंह , जसबीर सिंह यादव , सुनील श्रीवास्तव , जितेंद्र सिंह जीत , विजय सिंह , पवन गंजम प्रभात सक्सेना, प्रशांत शर्मा, ब्रजेश यादव जितेन्द्र सिंह ,ब्रहमानंद गौतम श्रीमती चन्द्रा सिंह ,दीपिका चौहान ,नेहा चौहान ,विजय सिंह गुरदयाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
