बदायूँ : 12 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मौ0 साजिद-प्रथम ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा संचालित विभिन्न-विभिन्न योजनाओं को संचालित कराने एवं आम जनमानस को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा जनपद स्तर पर एवं तहसील स्तर पर कार्य करने हेतु पराविधिक स्वयंसेवकगण के पदों पर कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।

इसके लिए पराविधिक स्वयंसेवकगण पद हेतु आवेदक को साक्षर होना चाहिए तथा मैट्रिकुलेट पास आवेदक को अधिमानतः प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्ति शिक्षक, शासकीय कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, विधि छात्र (उनके अधिवक्ता पंजीकृत होने तक), सामाजिक कार्य परास्नातक के छात्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, चिकित्सक/फिजीशियन, गैर-राजनैतिक संगठनों के सदस्य, सेवा-उन्मुख संगठनों के सदस्य, गैर-शासकीय संगठनों एवं क्लबों के सदस्य आदि को अधिमानतः प्रदान की जायेगी। पराविधिक स्वयं सेवकगण को नियमानुसार मानदेय भी दिया जायेगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जिला मुख्यालय व तहसीलों हेतु कुल 50 रिक्त पराविधिक स्वयं सेवकगणों के पदों के सापेक्ष आवेदन आमन्त्रित किये गये हैं। आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि कल 13 अक्टूबर 2022 को सांय 5ः00 बजे तक निर्धारित है। अधिक जानकारी हेतु जनपद न्यायालय, बदायूं की वेबसाइट&https://districts.ecourts.gov.in/india/up/budaun/recruit पर विजिट कर सकते हैं अथवा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय परिसर, बदायूं से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *