बदायूं l 9 सूत्रीय मांग पत्र के क्रम में पूर्व के क्रम में आशा जननी सुरक्षा फाउंडेशन की बैठक फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष जौली वैश्य की अध्यक्षता में मालवीय आवास ग्रह पर आहूत की गई इस बैठक में भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

22 वें दिन धरना प्रदर्शन पर आशा सुमन और आशा नीलम को स सम्मान धरने स्थल पर बैठाया गया।

ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने की फाउंडेशन के महिला कर्मचारियों के साथ नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन करया उन्होंने कहा समस्त आशा संगिनी और आशा मिलकर जमीनी संघर्ष करते हुए केंद्र और राज्य के कार्य कार्यक्रमों को विधिवत संपन्न करते हुए क्रमशः शिशु मृत्यु दर, पोषण परामर्श, बाल व्यथा, मलेरिया, कुष्ठरोग, टीवी क्षय ,रोग,परिवार नियोजन, गैर संचारी, कोविड-19 के कार्यक्रमों का दायित्व निभाते हुए स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को संपन्न करतीं हैं जिसका कार्यालयों में विधि रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है। शर्मा ने कहा इतने पर भी सीएमओ आशा संगिनी के कार्यों की सराहना की कि आशा और आशा संगिनी के काम ना करने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यालय में असर दिख रहा है । शर्मा ने कहा इतने पर भी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की इतनी हिटलर शाही दिखा रहे हैं जो कि सीमा से परे है आगे कहा स्वास्थ्य विभाग के आज के दिन तक आशा और आशा आशा संगिनीयों को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं यह कार्य उनका अत्यंत ही निकृष्ट कार्य है। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन उनका विरोध करती है।

अध्यक्षता करते हुए जौली वैश्य ने कहा आज मेरे मोबाइल पर मंडलीय अधिकारी अवनीश कुमार जी से दोपहर 1:00 बजे वार्ता हुई उस वार्ता में आशा संगिनी और आशा के विभिन्न मदों के भुगतान को लेकर के चर्चा हुई। बरेली से अबनीश ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में अप्रैल 20 22 में जो आशा संगिनी और आशाओं के मद का 62% राशि आई थी उस राशि को सीएमओ ने उस राशि से समस्त भुगतान अन्य मद में अन्य कर्मचारियों का भुगतान कर दिया गया है। अवनीश ने मुझे आश्वस्त के साथ विश्वास दिलाया कि फाउंडेशन की सभी मांगों का भुगतान आगामी राशि आहरण में से सीएमओ बदायूं प्रदीप वार्ष्णेय के माध्यम से शीघ्र ही करा दिया जाएगा ।

धरने पर बैठी आशा सुमन ने कहा कि हम आशा बहनों का ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस की राशि ₹ 2000 प्रति के हिसाब से सीएमओ कार्यालय से किया जाता है

वह राशिफल अभी तक आवंटन नहीं की गई है । उस मद का बंदर बांट कर लिया गया है हम सभी को वह राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जावे।

धरने पर बैठे दूसरी आशा नीलम ने कहा कि हमारी आशा और आशा संगिनी को यूनिफॉर्म का पैसा समय से उपलब्ध नहीं कराया जाता है इस कारण से हम सिविल ड्रेस में ही कार्य करना पड़ रहा है।

धरना प्रदर्शन का संचालन मंजू कुमारी ने किया।

धरना प्रदर्शन में उषा देवी ,अमरावती, पिंकी देवी, रूपवती ,मंजू कांता, ममता, निर्मला, सावित्री, सत्य रूपा, खिलौना देवी, मंजू देवी, विजयकुमारी, कमरूलनीरा, मधु कुमारी ,प्रीति, मिथिलेश कुमारी, तुलसा देवी, अनिता देवी, साधना ,शकुंतला ,मिथिलेश,श्याम लली, शोभा, आशा, पुष्प लता ,ईश्वरी देवी ,ममता ,सुधा ,देवबती ,कृष्णा देवी, किरन कुमारी, तस्लीम, किसबरी, नीरज ,मीना देवी, अवनीश कुमारी, श्याम बरी, राजेश्वरी ,आशा देवी, अनीता, लक्ष्मी, मुन्नी देवी, राजेश कुमारी , आशा और आशा संगिनी उपस्थित रहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *