रिपोर्ट :- रामू कठेरिया
बरेली सिरौली:- भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज युवा नेता इकलास अली को अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल मंत्री पद से नियुक्त किया गया।
वहीं युवा नेता ने सभी अपने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं पार्टी की सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी से पार्टी में रहकर मेहनत करूंगा। यह विचार उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों के समक्ष रखे। एक युवा नेता होने के नाते वह लगातार पार्टी की नीतियों के बारे में जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस उपलक्ष में सभी पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर इकलास अली को शुभकामनाएं व्यक्त की। इस उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।अशोक पांडे,भारतीय जनता पार्टी सभासद यशू गुप्ता, अतुल गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के मंडल सिरौली अध्यक्ष हाजी नईम अंसारी ने मानोनय ने पत्र देकर सम्मानित किया।