बदायूँ : उत्तर प्रदेश सिने आर्टिस्ट एण्ड वर्कर्स फोरम की गुरूवार को एक सामान्य सभा अशोक कुमार सक्सेना प्रान्तीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमेँ सर्व सम्मति से फोरम के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना “बिन्नी “,एड0 द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी में विनोद कुमार जौहरी, एड0 सचिव, सर्वेश कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष ,प्रदीप भारती एडवोकेट, उपाध्यक्ष , एन0के0शर्मा, सहसचिव, भावेश सक्सेना, सांस्कृतिक सचिव, रविन्द्र कश्यप, कार्यक्रम संयोजक नामित किये गये। महिला विंग का प्रभार मीनाक्षी सक्सेना, निधि गुप्ता व कु0 नरगिस बाॅबी को सौंपा गया। फोरम के संरक्षकगण पूर्ववत् आदरणीय विपिन अग्रवाल, डा0 मदन मोहन लाल व राकेश बाबू सक्सेना रहेंगे।