( *संवाददाता शोभित प्रताप सिंह* )
उसावां : सेवानिवृत्त होने पर उपनिरीक्षक महेन्द्र पाल सिंह को उसावां थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान उनका माल्यार्पण कर उपहार भेंट किए गए।
थानाध्यक्ष ने कहा उपनिरीक्षक ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 42 वर्ष पुलिस विभाग को दिए और जनता की सेवा की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी व निष्ठा का परिचय दिया। पुलिस कर्मियों को उनकी सेवा से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक रघुनाथ सिंह,रजनीश कुमार,राजेश कुमार,हेड मोर्रर,महेन्द्र सिंह,कॉन्स्टबल, दीपक, अवनीश,गौरव,रनवीर सिंह,विकास, विनय शर्मा,अमित,विक्रांत सिंह,रावेन्द्र पाल ,श्याम चौधरी, समस्त स्टाफ मौजूद रहा