बदायूँ :- बूथ सत्यापन छह अप्रैल तक पूरा करें :- राजीव कुमार गुप्ता

बूथ सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण में 1 से 6 अप्रैल तक बूथ सत्यापन का काम किया जायेगा, प्रत्येक विधानसभा पर शक्तिकेन्द्र स्तर पर नियुक्त बूथ सत्यापन अधकारी की कार्यशाला हुयी, इसमें बूथ सत्यापन अधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, आईटी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ता शामिल रहे ।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा कार्यालय पर बताया सभी 1 से 6 अप्रैल तक अपने-अपने शक्तिकेन्द्रों के प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को नमो ऐप तथा सरल ऐप डाऊनलोड करा उनका पूरा डाटा फिट करेंगे, सभी बूथों पर दो तरह के एक संगठनात्मक और दूसरा गैर संगठनात्मक व्हाट्सएप ग्रुप बनवाने का काम भी करना है, तथा प्रदेश द्वारा मण्डल सह आवंटित मोबाइल नम्बरो को इन ग्रुप में ऐड करना है, ताकि व्हाट्सएप ग्रुप की मॉनिटरिंग प्रदेश नेतृत्व द्वारा हो सके, भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है, हम सभी कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण व त्याग की विशेषता ही भाजपा को अन्य दलों से पृथक करती है, बूथ पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही बूथ विजय का मार्ग प्रशस्त होता है जिसके दम पर ही प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है, जनपद का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश व क्षेत्र द्वारा अभियानों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है तथा अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करता है, साथ ही साथ प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में सतत प्रयासरत है।

इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती दीपमाला गोयल शैलेन्द्र शर्मा सोबरन सिंह राजपूत प्रभाशंकर वर्मा अंकित मौर्य विश्वजीत गुप्ता मनोज गुप्ता पंकज शर्मा गोपाल शर्मा अनिल शर्मा अलंकार रस्तोगी श्याम साहू मनोज चंदेल आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *