संजय शर्मा

बदायूं। जनपद में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है । जिसमें 101 साहित्यकारों का लगातार 24 घंटे काव्य पाठ होगा । जिस कार्यक्रम के संयोजक षटवदन शंखधार ने बताया कि इस कार्यक्रम में 18 राज्य के लोग आमंत्रित किए गए हैं । जो सभी आ रहे है । काव्य उत्सव की टीम अपनी पंजीकरण प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर चुकी है । अब अतिथियों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं । जिसमें प्रकृति फाउंडेशन के निदेशक मुकेश नादान मेरठ भी कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं । जिनकी अभी तक लगभग 100 पुस्तकें विभिन्न विषयों पर प्रकाशित हो चुकी हैं । केन्द्रीय हिन्दी संस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में भी उनको सम्मान मिल चुका है । इंडियन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड कई बार बना चुके हैं । बदायूं के इस काव्य उत्सव को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस कार्यक्रम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का उन्होंने बदायूं की टीम को आश्वासन भी दिया है उन्होंने कहा कि प्रत्येक साहित्यकार का फर्ज बनता है अच्छे कार्य में हमेशा एक दूसरे की मदद करो जिससे और अच्छा साहित्य में काम हो सकें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *