जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ सुधीर कुमार गुप्ता ने कुष्ठ रोग पर विस्तार से जानकारी दी

बदायूँ।  स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार को एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कुष्ठ रोग पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें जिला अस्पताल बदायूं के जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ सुधीर कुमार गुप्ता ने कुष्ठ रोग पर विस्तार से जानकारी दी कुष्ठ के लक्षण पहचान एवं इलाज के बारे में बताया डॉ गुप्ता ने बताया कुष्ठ कें दाग धब्बे त्वचा से हल्के रंग के लालीपन लिए हुए सुन दाग धब्बे होते हैं , इनमें खुजली नहीं होती, पसीना नहीं आता, दाग के स्थान पर बाल गिर जाते हैं, कुष्ठ रोगी के ज़ख्म में दर्द नहीं होता और जल्दी ज़ख्म भरता नहीं है, चलते-चलते पैर से चप्पल निकल जाती ,है रोगी को पता नहीं चलता , नाक बैठ जाती है ,शरीर पर गांठे निकल आती हैं आदि कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण है , सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं है , कुष्ठ रोग का इलाज एमडीटी है , यह सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है , यदि रोगी को समय से इलाज मिल जाए तो वह विकलांगता से बच जाता है , यही हमारे कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कुष्ठ के प्रति समाज जागरूक हो और सही समय पर को इलाज के लिए प्रेरित किया जाए जिससे समाज में कोई भी रोगी कुष्ठ से विकलांग ना हो , डॉ गुप्ता ने कुष्ठ रोग की इस भ्रांति को भी दूर किया कि यह किसी पूर्व जन्म के पाप का फल नहीं है बल्कि एक जीवाणु माइकोबैक्टेरियम लेपरे से कुष्ठ रोग होता है जो तंत्रिका , त्वचा एवं मांसपेशियों को प्रभावित करती है तथा समय पर इलाज ना मिलने से विकलांगता पैदा करती है , कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ मनजीत सिंह , एनएलआर लखनऊ से डॉक्टर निशांत एवं एन एम ए मानवीर सिंह ,एमएस मदन पाल , एन एम एस देवेंद्र गुप्ता ने सहयोग किया , प्रधानाचार्य डॉ समीर मिश्रा ने डॉ गुप्ता को धन्यवाद देते हुए सभी से कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की अपील की तथा आभार व्यक्त किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *