बूथ रक्षक बढ़ायेंगे वोट, रखेंगे पूरा डाटा

संवाद सछत्र, मिरहची (एटा): कस्बा स्थित सपा समर्थक लखमीचंद्र के आवास पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की बैठक योगराज सिंह लोधी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में उपस्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथ की मजबूती बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी तन्मयता के साथ अधिक से अधिक नये वोट बनवाये जाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि आज प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जिलों में कार्यक्रम लगातार लाखों करोड़ों रुपये की योजनाओं का बखान कर रहे हैं इनमें से तमाम ऐसी भी योजनायें हैं जो धरातल भी नहीं हैं। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू ने भी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के सभी पदाधिकारियों से गांव गांव भ्रमण कर पार्टी समर्थकों के अधिक से अधिक वोट बनवाने के लिये आह्वान किया। उन्होंने यूथ बिग्रेड कार्यकर्ताओं में से कर्मठ कार्यकर्ता को बूथ रक्षक बनाये जाने का सुझाव दिया। जो कि बूथ पर नये वोट बनवाने के अलावा बूथ से संबंधित हर डाटा अपने रजिस्टर में रख सके। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के पश्चात पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनने जा रही है। आज प्रदेश की जनता डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस, सरसों तेल आदि आवश्यक वस्तुओं पर बढ़ रही मंहगाई से त्रस्त है। किसानों की आमंदनी दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार में आज किसान भूखों मरने के कगार पर है। आज सत्ता के मद में चूर भाजपाई गरीब जनता के दर्द को नहीं समझ रहे। आज प्रदेश में फैल रही डेंगू बीमारी की जद में आये सैकड़ों लोग असमय ही मौत की नींद में सो गये, लेकिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अमला एक भी मौत को डेंगू से होना नहीं मान रहे। सभा को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मोनू यादव, बौबी साहू प्रधान, योगराज सिंह लोधी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट बने रहने की अपील की। सभा में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के नये पदाधिकारियों को पूर्व विधायक ने नियुक्ति प्रमाणपत्र सोंपे। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की विधानसभा स्तरीय बैठक में सपा विधानसभा अध्यक्ष रमेश श्यौराई, लखमीचंद्र यादव, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष मोनू यादव, सुमित यादव, आदेश कुमार, अजय कुमार धीरु यादव, अरविंद कुमार, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सोनू, राजेश कुमार बौबी साहू सहित क्षेत्र के दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूल थे। कार्यक्रम का संचालन मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिला महासचिव सोनू शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *