अलीगढ l क़स्बा चंडौस में बुधबार को विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारीयों के द्वारा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओ के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए l एसडीओ गभाना ने मनमानी व तानाशाही दिखाते हुए मात्र 3 हजार रूपये से ऊपर बकाया बिल बालों के विद्युत कनेक्शन को काटने का फरमान जारी कर दिया l जिसके बाद विधुत विभाग के कर्मचारीयों के द्वारा सैकड़ो की संख्या में विद्युत कनेक्शन काट दिए गए l कनेक्शन काटने के दौरान विद्युत कर्मचारीयों की उपभोक्ताओ से नोकझोंक भी हुई l

उपभोक्ताओ ने एसडीओ के 3 हजार रूपये से ऊपर बकाया बिल काटने को तानाशाही बताते हुए विरोध जताया उपभोक्ताओ का कहना है कि किसी के घर का महीने का बिल ही 4 हजार से ऊपर आता है ऐसे में सिर्फ एक या दो माह का बिल बकाया होने पर बिना किसी नोटिस के कनेक्शन काटना एसडीओ क़ी मनमानी है l वही एसडीओ ने जहां छोटे बकायेदारों के कनेक्शन कटवाये तो वही बड़े बकायेदारों के कनेक्शन नहीं काटे गए जिसको लेकर उपभोक्ता में रोष व्याप्त है l
