तिरंगा यात्रा निकालकर लोग मना रहे आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव
संवाद सूत्र, मिरहची: आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा योजना के तहत गुरूवार को कस्बा मिरहची मंडल में होमगार्ड बल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लाक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, बीडीओ मनोज कुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत एवं भाजयुमो मिरहची मंडल अध्यक्ष अतुल सिकरवार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में शामिल होमगार्ड बल के जवान देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगा रहे थे।


सर्वश्रेष्ठ बल होमगार्ड के जवानों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल जवान अपने हाथों में 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर चल रहे थे। जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुये थे। तिरंगा यात्रा ब्लाक परिसर स्थित शहीद स्तंभ से आरंभ होकर कस्बा के कासगंज, एटा एवं मारहरा मार्ग होती हुई गांव सुपैती स्थित शहीद बिजेंद्र सिंह स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के कस्बा भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा, बीडीओ मारहरा मनोज कुमार शर्मा, अमित गुप्ता, यात्रा संयोजक होमगार्ड पी. सी. शिवसिंह, श्यामसुंदर मिश्रा, अतुल सिकरवार, रिंकू वर्मा, व्यापारी नेता संतोष सर्राफ, किरन कुमार, कवि वर्मा, दीपू राजपूत, बसीम खान, डा. राहुल यादव, प्रभारी निरीक्षक छत्तरपाल सिंह, उपनिरीक्षक अनिरूद्ध शाक्य, जिला कमांडेंट होमगार्ड विनोद शाक्य, बीओ होमगार्ड बृजनंदन सिंह, कंपनी कमांडर आनंदपाल सिंह, ओमपाल सिंह सहित कस्बा मिरहची के दर्जनों छोटे बड़े व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा में डीजे पर देशभक्ति के गीत बज रहे थे। तिरंगा यात्रा का समापन क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी ने शहीद बिजेंद्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ किया।
———-
आर्यावर्त बैंक कर्मियों में शाखा प्रबंधक बीरेंद्र सिंह, सहायक प्रबंधक अर्पित बालिया, कुमारी वंदना, कुमारी शीतल, सुरेंद्र वर्मा, ढसौरभ कुमार, सुरेश चंद्र, मुश्ताक अली गुड्डू, बीरेश वर्मा, कमलेश राजपूत, बौबी आदि ने प्राथमिक विद्यालय प्रथम के स्कूली बच्चों के साथ कस्बा के चारों मार्गों से होकर तिरंगा यात्रा निकालकर धूमधाम के साथ आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाया।
———
चाठी गांव में गौ रक्षा वाहिनी के बृज प्रांत संयोजक नरेंद्र सिंह यादव पिंटू के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में तिरंगा लेकर गलियों में ग्रामीणों के साथ भ्रमण करते क्षेत्रीय विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लाक प्रमुख रवि वर्मा। इस दौरान यात्रा संयोजक नरेंद्र सिंह पिंटू ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हर घर पर तिरंगा लगाने के लिये ग्रामीणों को जागरूक किया।
————-
फोटो कैप्सन–हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्बा में निकलती होमगार्ड बल द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा।
–तिरंगा में शामिल ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत चलते हुये।
–गांव सुपैती स्थित शहीद बिजेंद्र सिंह स्मारक पर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन करते विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी।
–कस्बा में स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकालने से पहले आर्यावर्त बैंक के सामने हाथों में तिरंगा लिये बैंक कर्मी।
–चाठी गांव में तिरंगा लेकर गांव की गलियों में भ्रमण करते क्षेत्रीय विधायक।
