जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
बदायूँ : कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र के मडौली में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हुई घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर कानपुर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। धरना प्रदर्शन कर इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा।

बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक सभा आयोजित हुई। सभा के पश्चात आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारे लगाते हुए नगर के परशुराम चौक पर पहुंचे। जहां पुलिस बल द्वारा उनको रोका गया । वहीं पर शहर के मध्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानपुर रूरा कांड को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कानपुर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित एक सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा।
जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग जो आज सत्ता के मद में बुलडोजर की राजनीति कर रहे हैं और इस राजनीति के तहत जिस तरीके से मां बेटी ने इस संसार को छोड़ा वह आत्महत्या ना कहकर एक शासकीय हत्या कहीं जाएगी। कानपुर के मजिस्ट्रेट के अनुसार दीक्षित परिवार को भू माफिया बता कर उन पर बुलडोजर वाली कार्रवाई करना निश्चित एक निरीह और निर्धन परिवार के ऊपर भयंकर अत्याचार की सच्ची कहानी है। जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, महासचिव डॉ राम रतन पटेल, सचिव नितिन आर्य ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कठोर शब्दों में इसकी निंदा की।
जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन, जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उपासना चौहान, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष माधवी साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप ने इस घटना के दोषियों की खिलाफ जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि इस शासन में बुलडोजर राजनीति की सर्वत्र निंदा हो रही है और यह बुलडोजर की राजनीति बंद होना चाहिए।
इस मौके पर एलकार सिंह,।राहुल शर्मा, गोविंद सोनपाल सिंह, मोरध्वज राजपूत प्रेमपाल, शोएब अहमद ,बख्तियार उद्दीन, दिनेश कुमार, राजपाल सिंह ,पप्पू ,अंसारी राकेश दुबे ,आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
