बदायूँ : 23 जून। ज़िला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि नमामि गंगे योजनान्तर्गत गंगा के तटवर्ती विकास खण्ड दहगवां दियोहरा शेखपुर, मालपुर ततेरा मुस्तकम, मलसई युसूफपुर मुस्तकम, टोंटपुर करसरी, विकास खण्ड कादरचौक- भूडा भदरौल, गढिया गंगवरार, इन्द्राई, जैतपुर पुख्ता, मझरा गंगवरार, विकास खण्ड उझानी-भैंसोरा, चन्दनपुर पुख्ता, हुसैनपुर पुख्ता, खजुरारा पुख्ता, ननाखेडा पुख्ता, पिपरौल पुख्ता, सराय स्वाले, सरौता, विकास खण्ड सहसवान-अब्बू नगर, औरंगाबाद टप्पा जामनी, भीकमपुर टप्पा जामनी, डकारा पुख्ता, जामनी, खिरकवारी मानपुर पुख्ता, नगला बरन, नगला कोतल, नरसेना, नसीरपुर घिस्सू, पालपुर, रसूलपुर बेला, सुजातगंज बेला, सिठौलिया पुख्ता एवं विकास खण्ड उसावॉ- असमया रफतपुर, अटेना पुख्ता, भुण्डी, खजुरारा पुख्ता, खेडा जलालपुर खाम, खेडा किशनी खाम, खेडा किशनी पुख्ता, खिरिया हिमायूॅ पुख्ता, सिधौली खाम, टिकाई पुख्ता ग्राम पंचायतों में 200 हे0 बागवानी के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। कृषक अपनी भूमि पर 0.2 से 1.0 हेक्टेयर तक बाग लगा सकते हैं। कृषक बागवानों को निःशुल्क पौध एवं 3000 रूपये प्रति हेक्टेयर के अनुपात में प्रोत्साहन अनुदान धनराशि 36 माह तक देय होगी एवं 01 नर्सरी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। नर्सरी स्थापना एक हेक्टेयर हेतु धनराशि रू0 7.50 लाख का अनुदान देय है।
—-