संवाद सूत्र, कुलदीप माहेश्वरी
मिरहची, एटा–विकासखंड मारहरा के ग्राम बुढर्रा में प्रेमचंद प्रधान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत न्यूट्री सीरियल घटक बाजरा प्रदर्शन का फील्ड डे के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के पश्चात क.षि विशेषज्ञों ने कृषक भाइयों की बाजरे की खड़ी फसल का भी अवलोकन किया। जिससे अनुमान लगाया जाता है कि किसानों को बाजरे का उत्पादन 40 से 45 कुंटल प्रति हेक्टेयर मिल सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने कृषकों को तकनीकी एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य किया। कृषि विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर कृषक भाइयों को दी जाने वाली जानकारी का परिणाम भी देखने को मिला।
जिसमें किसानों को कम लागत में अच्छा उत्पादन मिल रहा है। कृषि विशेषज्ञों की जानकारी से कृषक भी प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ मोर सिंह वर्मा ने कृषक भाइयों को कम लागत से ज्यादा इनकम के उपाय बताये। इस क्षेत्र में मटर की खेती काफी क्षेत्रफल में की जाती है। मटर की खेती में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन लेने के बारे में किसानों को जिला कृषि सलाहकार देवेंद्र यादव ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि महेंद्र सिंह ने कृषकों को सरसों की खेती के बारे में बताया। और सरकारी बीज गोदाम पर गिर्राज प्रजाति फाउंडेशन का बीज उपलब्ध है जो कृषक भाई ले सकते हैं इसमें अच्छा उत्पादन होता है। उन्होंने बताया कि कृषक दलहनी फसलें जरूर करें चना और मसूर का बीज अच्छी प्रजाति का सरकारी बीज गोदाम पर उपलब्ध है उसको करें जिससे खेत की उर्वरक शक्ति बढ़ती है और अच्छा उत्पादन भी मिलता है। सभी कृषकों को सरसों की समय पर बुवाई करें और बुराई करते समय खेत में नमी पर्याप्त हो तो अच्छा उत्पादन मिलेगा। प्राविधिक सहायक जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया तकनीकी सहायक सतीश यादव ने भी कृषक भाइयों को अपनी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बीज गोदाम प्रभारी हरप्रसाद बर्मा, एटीएम ओमपाल सिंह, कृषक लेखराज, दिवारी लाल, रघुवीर सिंह, रघुवर दयाल, प्रेमवती देवी, उषा देवी, गंगा देवी सहित आदि कृषक मौजूद थे।
फोटो कैप्सन–ब्लाक क्षेत्र मारहरा के गांव बुढर्रा में आयोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यक्रम को संबोधित करते जिला कृषि सलाहकार देवेंद्र सिंह यादव।
–बाजरा की खड़ी फसल का प्रदर्शन कराते कृषि अधिकारी।