बदायूँ : 15 फरवरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय/अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य लाईसेन्स/पंजीकरण बनवाने हेतु दहगवाँ के माधव बाजार में कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प में आये व्यापारियों को लाईसेन्स/पंजीकरण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, कैम्प में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान के लिए आवेदन ऑनलाइन कराये। कैम्प में 13 लाईसेन्स, 35 पंजीकरण मौके पर ही निर्गत कर व्यापारियों को वितरित किए गये। टीम में धनंजय कुमार शुक्ला, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बदायूँ, सत्येन्द्र सिंह तोमर, चन्द्र विजय सिंह एवं राजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे। अगला कैम्प 23 फरवरी 2023 को बदायूँ नगर पालिका में आयोजित किया जायेगा।

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *