बदायूँ : 03 मई। जनपद बदायूँ में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 मशाल रैली आयोजन सफल बनाने हेतु एक बैठक जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गयी।

बैठक में जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने अवगत कराया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के व्यापक प्रचार-प्रचार हेतु प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित की जाने, मशाल रैली के स्वागत के लिए जिले की सीमा पर रैली का स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों व विद्यालयों में मशाल रैली का प्रचार प्रसार कराये जाने, ओलम्पिक संघ, जिला खेल संघ, स्काउट गाइड, युवक मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करने, विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा रैली का आयोजन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन कराये जाने, रैली टीम के रात्रिकालीन विश्राम तथा अगले दिन पुनः अन्य जनपद को रवाना होने के लिए आवास व भोजन, इत्यादि की समुचित व्यवस्था करायी जाने हेतु बैठक में चर्चा हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केन्द्र एवं मंगल दल बदायूँ, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, जिला सूचना अधिकारी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष बदायूँ, समस्त खेल संघ सचिव व अध्यक्ष बदायूँ मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *