जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा

बदायूँ : गणपति के जयकारे लगाते श्रद्धालु, मंगलगीत गाती महिलाएं, डीजे की धुन पर थिरकते युवा। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को शहर में निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा में देखने को मिला। गणेश महोत्सव के तहत स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वहीं शोभायात्रा में शामिल लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा दोपहर तकरीबन बारह बजे भोलाधाम से ढोल नगाड़ों व डीजे पर भजनों की मधुर धुनों पर नाचते गाते श्रद्धालुओं के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा में भोलाधाम की गणेश प्रतिमा के साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापति गणेश प्रतिमाएं भी रास्ते में शामिल होती गई।

शोभायात्रा भोलाधाम से पथिक चौक, टिकैट गंज, बड़ा बाजार, गोपी चौक, लालपुल से प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कछला गंगा घाट पहुंची। जहां पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व गणेश प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा और आरती की गई जिसके बाद शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल लोगों के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *