जागरण संवाददाता, एटा: पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशांक यादव सीटू के लोकप्रिय, समाजसेवी, जनप्रिय, गरीबों के नेता पूर्व विधायक स्व. ए. के. सिंह यादव की बारहवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव रामनगर में मनाई गई। इस मौके पर जिला व ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों समर्थक लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विधायक की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने लोकप्रिय नेता की पुण्यतिथि पर भाई वी. के. सिंह यादव, सुनील यादव, शिक्षक नेता अवधेश यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, राजू यादव, भूपेंद्र प्रजापति, देवेंद्र यादव बंटी, जाकिर हुसैन डेजी भाई, बंटी बाबा, देवेंद्र यादव, राजा रॉयल, सत्यभान यादव, यादराम सिंह यादव, बंदे हुसैन, संजीव सरगम, जितेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, चेतन शाक्य, बबलू यादव, बीरेंद्र यादव, सुभाष यादव, प्रधान लालू यादव, अनिल यादव नयाबांस, श्याम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ग्रीश यादव, ओमकार सिंह यादव, चरन सिंह यादव, सत्यपाल सिंह यादव, बदन सिंह यादव सहित भारी संख्या में एकत्रित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने लोकप्रिय नेता का भावपूर्ण स्मरण किया। स्व. ए. के. सिंह यादव के पुत्रों पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशांक यादव सीटू ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
फोटो कैप्सन- पूर्व विधायक की बारहवीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक टीटू यादव, सीटू यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व चैयरमेन अशरफ हुसैन आदि गणमान्य.
————-