संवाद सूत्र, कुलदीप माहेश्वरी
केंद्र व प्रदेश की सरकारें विकास के प्रति प्रतिबद्ध
मिरहची, एटा–लोकसभा चुनाव की आहट होते ही जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गये हैं। इसी क्रम में एटा सांसद राजवीर सिंह को पार्टी पदाधिकारियों ने बुके भेंटकर सम्मानित किया। बुधवार को ब्लाक क्षेत्र मारहरा के गांव ख्वाजगीपुर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर पर पहुंचकर एटा सांसद राजवीर सिंह ने सरोवर के किनारे पौधरोपण के साथ साथ श्रमदान किया।
गांव ख्वाजगीपुर पहुंचे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या ने गांव में बन रहे अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण किये। तत्पश्चात उन्होंने फावड़ा लेकर मजदूरों के साथ मिट्टी खोदकर सरोवर के किनारे ड़लवाकर श्रमदान किया। श्रमदान करने के पश्चात ग्राम पंचायत के सचिवालय पहुंचकर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विकास के प्रति संकल्पित है। किसी भी क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस में भगदड मची हुई है। आधे से अधिक विधायक व सांसद कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अमृत सरोवर पर श्रमदान करने पहुंचे सांसद राजवीर सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, ब्लाक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, ब्लाक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, ब्लाक प्रमुख सहावर कृष्णा राजपूत, प्रदीप भामाशाह, विनीत भारद्वाज, डी.एस. लोधी, सुशील गुप्ता, सचिन उपाध्याय, दुलारे सिंह भदौरिया, अतुल सिकरवार, रिंकू राजपूत, हिमालय राजपूत, शकुंतला साहू, जिला पंचायत सदस्य डा. जय सिंह, कौशिक राजपूत, ग्राम प्रधान जयकुमार वर्मा, बीडीओ मनोज कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत सतेंद्र वर्मा, विकास अधिकारी ग्रीश गौतम सहित क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधान एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो कैप्सन–ब्लाक मारहरा की ग्राम पंचायत ख्वाजगीपुर में बन रहे अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण करते एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या।
–मजदूरों के साथ अमृत सरोवर पर फावड़े से खुदाई कर मिट्टी फिंकवाते सांसद राजवीर सिंह।
–सांसद राजू भैया को बुके भेंटकर सम्मानित करते ब्लाक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा।