कदौरा/जालौन 23सितंबर
*कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण अव्यवस्था देख जताई नाराजगी*
विकास खण्ड कदौरा सभागार में गौरक्षा विभाग कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में ब्लाक अधिकारी द्वारा प्रधानों के बीच बैठक कर गौवंशो के रख रखाव के सख्त निर्देश दिए गए।


ज्ञातव्य हो कि विकास खण्ड कदौरा सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में पहुंचे गौ रक्षा दल प्रांतीय सह सयोजक ओमकार ठाकुर व अन्य कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में खण्ड विकास अधिकारी अश्वनी सिंह द्वारा ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गयी जिसमे गौरक्षा दल द्वारा प्रधानों से कहा गया कि क्षेत्र में लंपी वायरस की जानकारी मिली है जिससे सभी प्रधान सावधान रहें एव गौशाला सहित घरेलू गौवंशो के प्रति जागरूक रहे यदि उक्त वायरस के लक्षण दिखे तो तत्काल खण्ड विकास कार्यालय पशु चिकित्सा विभाग व बजरंग दल को सूचना दे जिससे तत्काल बचाव किया जा सके।वही प्रधानो द्वारा भी अपनी अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गयी।
साथ ही पालतू गौवंशो को अन्ना रखने वालो को भी चिन्हित करने के लिए बीडीओ द्वारा निर्देश दिए गए साथ ही कहा गया कि ग्राम पंचायतों में बनी गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए गौवंशो के खान पान से लेकर रख रखाव व स्वास्थ्य सेवाओ का विशेष ध्यान रखा जाए।मौके पर बजरंग दल प्रांतीय सह सयोजक ओमकार ठाकुर संयोजक मोनू पंडित बजरंग दल प्रखंड सयोजक भानु प्रताप नगर संयोजक मोहन सिंह दीपक दीक्षित सागर व खण्ड विकास अधिकारी अश्वनी सिंह एडीओ रामकुमार सचिव व प्रधान बबीना परौसा बागी गररेही उदनपुर गुलौली सहित अन्य मौजूद रहे।इसके बाद कदौरा कान्हा गौशाला में गौरक्षा दल द्वारा निरीक्षण करते हुए गौवंशो के रख रखाव को देखा गया जहां बीमार पड़े गौवंशो व कीचड़ में रहने बैठने को मजबूर गौवंश की अव्यवस्था को देख नाराजगी जाहिर की एव शिकायत शाशन को भेजने की बात कही गयी।
