संवाद सूत्र, मिरहची: ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार अचानक सड़क पर आये गौवंश से टकरा गया। फलस्वरूप बाइक सवार दो लोग घायल हो गये सूचना पर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने घायल मां बेटा को कस्बा स्थित प्राइवेट चिकित्सक के यहाँ भर्ती किया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल मां को सघन उपचार के लिये कासगंज भेज दिया।

 

विकास पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगला अंबर थाना ढोलना जनपद कासगंज ननिहाल गांव रूद्रपुर थाना कोतवाली देहात एटा में रह रही अपनी मां मनोज देवी पत्नी रामवीर सिंह को बाइक पर बिठाकर अपने गांव नगला अंबर ला रहा था। विकास हाइवे स्थित थाना मिरहची के समीप पहुंचता तभी अचानक खेतों की ओर से निकलकर सड़क पर आये गौवंश से टकरा गया। गौवंश से टकराते ही असंतुलित हुई बाइक पलट गई। बाइक पलटने से उस पर बैठी मनोज देवी और बाइक चला रहा पुत्र विकास घायल हो गये। सड़क हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे मनोज देवी के भाई भतीजों ने अपनी घायल बहिन को कस्बा मिरहची के प्राइवेट चिकित्सक के यहाँ उपचार के लिये भर्ती करा दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल महिला को एक्सरा सजेस्ट कर कासगंज भेज दिया।

 

———–

गौवंश की चपेट में आकर घायल हो चुके दर्जनों राहगीर

————-

घायल बहिन का उपचार करा रहे रूद्रपुर निवासी कमलेश कुमार, रामकुमार आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुये बताया कि सरकार के निर्देशों के बावजूद जिला प्रशासन आवारा गौवंश को गौशालाओं में रखने की व्यवस्था नहीं करा पा रहा। फलस्वरूप आये दिन वाहनों से अपने गंतव्य को जा रहे दर्जनों लोग आवारा पशुओं की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। एवं कुछ लोगों की तो सड़क हादसों में मौत भी चुकीं है।

 

————

प्रशासन बना है अनभिज्ञ

————

आये दिन छोटे बड़े वाहन चालक एवं सवार सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा पशुओं की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं घायलों में से कुछ लोगों की उपचार के दौरान मौत भी हुईं हैं, लेकिन प्रशासन लोगों की इस विकट समस्या से अनभिज्ञ बना हूआ है।

फोटो कैप्सन– प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार करा रही आवारा गौवंश की टक्कर से घायल हुई महिला मनोज देवी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *