संवाद सूत्र, *कुलदीप माहेश्वरी*।
मिरहची, एटा: गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सर्वप्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा को पूर्ण विधि विधान के साथ नगर भ्रमण के पश्चात श्रद्धालुओं ने बिजलीघर मार्ग स्थित माता काली मंदिर के बाहर बने पांडाल में प्राण प्रतिष्ठित किया। प्रतिमा नगर भ्रमण के समय दर्जनों युवा, पुरुष व महिलायें शोभायात्रा में बज रहे डी.जे. पर धार्मिक गीतों की धुन पर नृत्य व गाते हुए चल रहे थे।


आयोजक श्रद्धालुओं में पंकज साहू ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक दिनों तक पूर्ण विधि विधान से गणेश प्रतिमा को पूजा अर्चना के बाद गंगा में विसर्जित किया जायेगा। प्रतिमा भ्रमण में सर्वेश उपाध्याय, संतोष सर्राफ, पंकज साहू, फिरोज खान, अर्जुन साहू, पप्पू साहू, राहुल हलवाई, अजय राठौर, विशाल, अमित कोली, नीलम, शकुंतला साहू, अरूण साहू, बौबी साहू, रजत कुमार, सतीश साहू, अवनीश, अभिषेक साहू, गणेश गुप्ता, सुनील साहू, सलमान खान, मानपाल साहू भूरा, साक्षी, कमला साहू सहित सैकड़ों युवा, महिलायें व पुरुष शामिल थे।
——-
खूब उड़ा गुलाल
———
गणेश प्रतिमा नगर भ्रमण के दौरान युवाओं ने एक दूसरे श्रद्धालु पर जमकर गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु गुलाल में रंगे थे।
———
रथ में सवार गणेश की जगह जगह हुई पूजा
——–
नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा को रथ में सवार कर रखा था, जिसको शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु रस्सा पकड़कर हाथों से खींच रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान रथ में सवार गणेश जी को श्रद्धालुओं ने जगह जगह रोककर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।
फोटो कैप्सन–प्रतिष्ठित करने से पूर्व गणेश प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराते श्रद्धालु।
