जिला संवाददाता विजय कुमार वर्मा
इस्लामनगर (बदायूँ) इस्लामनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चार किलो डोडा चूर्ण बरामद हुआ है । आरोपी को जेल भेजा गया है।

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी डॉ.ओ पी सिंह की ओर से सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को इस्लामनगर पुलिस द्वारा एक युवक को चार किलो डोडा चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी कोतवाली सम्भल क्षेत्र के
मौ0 कोट गर्बी एक रात वाली मस्जिद का रहने वाला हैं। एसएचओ ॠषिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम फैज पुत्र नसीम है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
