उरई(जालौन) : योजना के चार साल, अब तक 1.82 लाभार्थियों ने बनवाया अपना आयुष्मान कार्ड, 17039 का हुआ नि:शुल्क इलाज। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा घनश्याम अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना दीन गरीब निशक्त जन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लागू की गई एक जनहितकारी योजना है।

इसमें आर्थिक सामाजिक जातिगत आधारित जनगणना २०११ के अनुसार जनपद के 105039 लाभार्थी परिवार सम्मिलित किए गए हैं। बाद में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा सभी अंत्योदय राशन कार्डधारकों समेत उत्तर प्रदेश पंजीकृत कामगार श्रमिकों को भी योजना से जोड़ दिया गया है। इसके अंतर्गत प्रति वर्ष प्रति परिवार ५ लाख रूपये तक की उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। इसमें जनपद के लाभार्थी पूरे प्रदेश समेत भारत के किसी भी पंजीकृत अस्पताल में उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले के समय में गरीब परिवार के व्यक्ति उपचार नहीं करा सकते थे कराते थे तो उनकी घर जमीन बिक जाते थे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना द्वारा 5 लाख तक का निशुल्क उपचार हो रहा है जिससे आम व्यक्ति अब निशुल्क उपचार करा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की मंशा है की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। 23 सितंबर 2018 को जिस महत्वकांझा के साथ आयुष्मान भारत योजना की प्रधानमंत्री के द्वारा शुरुआत की गई थी, वो अब धरातल पर दिखने लगा है। शुरुआत में जनपद के मात्र 04 अस्पतालों को योजना के अंतर्गत लाभार्थी मरीजों के उपचार हेतु पंजीकृत किया गया था, धीरे धीरे जनपद के महत्वपूर्ण अस्पताल भी इस योजना से जुड़कर गरीब निशक्तजनों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा दे रहे हैं। वर्तमान में 18 अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। आज 04 वर्ष बीतने के बाद कुल 1.82 लाख लाभार्थियों को योजना से आच्छादित कर दिया गया है। जिसमें से 17039 मरीजों को निशुल्क उपचार की सुविधा दी गई है। जनपद में शिविर लगाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। समारोह में रविकांत द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा भी उपस्थित रहें और उन्होंने अपने अपने विचार व्यक्त किया। प्रशस्ति पत्र के लिए चयनित अस्पतालों में राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन (उरई) – 827,जिला चिकित्सालय, उरई – 461,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कदौरा – 377, कान्हा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, उरई – 3303,नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, उरई – 2259

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जालौन में वर्ष 2018 में 23,822 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे और 899 लाभार्थी मरीजों का उपचार योजना के अंतर्गत किया गया था। जबकि वर्ष 2019 में 59,436 आयुष्मान कार्ड है जनपद में बनाए गए थे और 3,598 मरीजों का उपचार किया गया। 2020 में कोरोना अवधि में लॉकडाउन के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की गति थोड़ी धीमी हुई थी और जनपद में 29,911 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे जबकि 3052 मरीजों का उपचार योजना के अंतर्गत निशुल्क किया गया था। वर्ष 2021 में 48,499 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी किया गया और 5,694 मरीजों का उपचार हुआ था और वर्ष 2022 में अब तक कुल 20,385 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और 3796 मरीजों का उपचार योजना अंतर्गत संभव हुआ है।

17 हजार से अधिक मरीजों को उपचार की सुविधा दिलाने में जालौन पूरे बुंदेलखंड में सबसे आगे, प्रदेश में 19वे स्थान पर।

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद के पंजीकृत अस्पताल जहां आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

राजकीय अस्पतालों में राजकीय मेडिकल कॉलेज

जिला चिकित्सालय

जिला महिला चिकित्सालय

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – कदौरा, कालपी, कोच, नदीगांव, जालौन, माधवगढ़, रामपुरा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – कुठौंद आदि हैं।

निजी अस्पतालों में जिले के

नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, उरई

कान्हा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, उरई,सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, उरई,सिंह हेल्थ केयर, उरई

स्वास्तिक नर्सिंग होम, उरई

किलकारी मेडिकल सेंटर, कालपी,नारायण नेत्रालय, कालपी,आयुष्मान भारत दिवस पर १० लाभार्थियों को मुख्य अतिथि, एवं अन्य अतिथियों के द्वारा आयुष्मान कार्ड दिए गए। साथ ही लाभार्थियों से उपचार संबंधित फीडबैक भी लिया गया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रविकांत द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ डी नाथ, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस, मेडिकल कॉलेज के सीएमएस एवं आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ डा एस डी चौधरी, एसीएमओ डा अरविंद भूषण, डीसीपीएम डा धर्मेंद्र सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *