संजय शर्मा
बदायूं । उसहैत शराब पीने से दिव्यांग युवक की मौत परिजनों ने पीएम कराने से किया इंकार-वार्ड छह मुरावान मोहल्ले में वीती देर रात दिव्यांग मजदूर लालाराम पुत्र टोड़ी शाक्य का शव मुरावान मोहल्ले में पड़ा मिला किसी व्यक्ति ने म्रतक के भाई को सूचना दी मौके से भाई राजवीर सूरजपाल अन्य मोहल्ले के लोग उठाकर घर लाये मृतक के भाई राजवीर ने बताया उनका भाई राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करता है बीते दिन बुधवार को काम करने गया और उसने शराब पी और उसके भाई की शराब पीने से ही मौत हुई है

इस घटना से शराब के शौकीनो में हडकंप मचा है परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है देशी शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब का धंधा चर्चा में है वहीं आवकारी विभाग का इस ओर कतई ध्यान नहीं है मृतक के भाई राजवीर ने शव का पीएम कराने से इंकार कर अटैना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता रामप्रकाश गुप्ता अखिलेश गुप्ता सतीश चन्द्र गुप्ता पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता पूर्व चेयरमैन नबाव हसन सुरेंद्र चिक पूरन लाल नन्दराम राना आदि ने शोक जताया है ।
