उरई(जालौन)।दिनांक 23 सितंबर 2022को करीब 13.30 बजे थाना जालौन पुलिस को गस्त के दौरान एक बच्चा उम्र करीब 7 साल जो एलआईसी ऑफिस के पीछे कस्बा जालौन में गुम हो गया था।

पुलिस द्वारा बच्चे को अपनी संरक्षा में लेकर नाम पूंछा तो उसने अपना नाम चीकू पुत्र मंगल सिंह बताया एवं अपने निवास के बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रहा था । थाना जालौन पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुये बच्चे के परिजनों को तलाश कर उनको सकुशल सुपुर्द किया गया । बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा जालौन पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *