संजय शर्मा

बदायूं । प्रदेश सरकार तो शहर विकास कार्यों के लिए धन का आवंटन करती रहती है लेकिन कार्य दारी संस्था चाहे पीडब्ल्यूडी हो या नगर पालिका प्रशासन सबके सब सरकारी धनराशि पर डाका डालने कार्य कर रहे हैं।

इसका जीता जागता उदाहरण है जिला अधिकारी के कार्यालय के ठीक सामने कई बरसों से जिला चिकित्सालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर अपना वजूद ही खो चुके थे लेकिन कई बरसों बाद डिवाइडर की मरम्मत कार्य हो रहा है, वह भी घटिया निर्माण सामग्री से जिसमें पीला ईंटों का प्रयोग खुले आम हो रहा है वह भी जिला अधिकारी की नाक के नीचे, ठेकेदार और कार्य दाई संस्था को तनिक भी खौफ जिला अधिकारी का नहीं है, इससे यह भी जाहिर होता है कि ठेकेदार को किसी न किसी सत्ता पक्ष के विधायक का आशीर्वाद प्राप्त होगा, तभी तो डीएम साहब को ही मानों चुनौती दे रहा है, ठेकेदार द्वारा पीला ईंटों के साथ साथ सीमेंट का प्रयोग भी नाममात्र को कर रहा है।

जब विकास कार्यों की यह स्थिति जिला अधिकारी कार्यालय के सामने की है तो पूरे जिले के विकास व निर्माण कार्य की स्थिति का अंदाजा आप स्वयं ही लगा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *