बदायूं : हवन पूजन के पश्चात भंडारा प्रारंभ हुआ।

भक्तों ने गुलाब, अबीर ,गुलाल उड़ा कर जयकारा लगाते हुए भक्ति भाव से अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

जिला अस्पताल पुरुष बदायूं में आज ब्लड बैंक के सामने मां दुर्गा मंदिर में शिव परिवार, मां दुर्गा, दक्षिण मुखी हनुमान, भोले बाबा एवं नंदी भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विभिन्न मूर्तियों को नगर के अस्पताल रोड, कचहरी, जालंधरी सराय, जिला अस्पताल के पीछे, ला बेला चौक मार्ग से होते हुए जिला अस्पताल में मां दुर्गा मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जय श्री राम,, जय भोलेनाथ जय मां दुर्गा, जय हनुमान के जयकारों से भक्तों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

प्राण प्रतिष्ठा कराने वालों में नैना कश्यप पुत्री गंगाधर कश्यप ने अपने स्वर्गीय दादा कोमिल राम कश्यप की पुण्य स्मृति में मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा कराई । जिला अस्पताल के जिला मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , शिवम रस्तोगी, प्रदीप चतुर्वेदी, मृत्युंजय चौधरी एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात हवन पूजन कराया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान गंगाधर कश्यप, शिवम रस्तोगी रहे। पुरोहित पंडित धनीराम मिश्रा, पंडित कौशल मिश्रा पंडित राधेश्याम रहे।

हवन पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन देर शाम तक किया गया।

इस वह मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, शिल्पा, तृप्ति, दीप्ति,किशन पाल, दीपक, विजय,रजत, उमेश कश्यप उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *