बदायूँ : शनिवार को अधिवक्ता परिषद की बैठक जिला बार प्रांगण में हुई। वक्ताओं ने बताया कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिवस को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे। जिनके निर्देशन में संविधान को मूर्त रूप दिया गया और संविधान जो हमारे देश के लोकतंत्र की आत्मा है जिसके बिना देश के लोकतंत्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती है और यही कारण है कि विश्व में आज भारत देश को गुरु के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। इसमें राजेन्द्र प्रसाद जी का बहुत बड़ा योगदान है। बैठक का संचालन महामंत्री विवेक कुमार के द्वारा किया गया। सभा में प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य प्रेमवती मौर्य, राजीव रायजादा, देवेश अध्यक्ष विनीत कुमार मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ल, अमित वर्मा, मंत्री शरद मनोज मोहन ब्रजेश कुमार , योगेश, सुनील बंसल आदि कई अधिवक्ता ने अपने विचार व्यक्त किये तथा आगामी बैठक की रूपरेखा तैयार की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *