रिपोर्ट रामू कठेरिया

सिरौली । उपजिलाधिकारी आंवला नन्हेराम ने कहा कि किसी के बहकावे में ना आकर शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करे ।कल जुमे को लेकर सतर्क अधिकारियों ने आज थाने में बुलाई पीस कमेटी की बैठक में सभी कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए सम्भ्रान्त लोगो से विचार विमर्श किया ।

बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी आंवला चमन सिंह चावड़ा ने कहा कि गफलत में आकर कोई गलत कदम उठाने की गलती नही कर तांकि पुलिस को सख्त रवैया अखितयार करना पड़े । बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने शांति बनाए रखने में सहयोग का अफसरों को भरोसा दिलाया ।इसके बाद एसडीएम एवं सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नगर में फ़्लैग मार्च निकालकर शांति बनाए रखने की आमजनो से अपील की ।मार्च पूरे नगर के मुख्य मार्गो से होकर वापस थाने वापस हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *