संजय शर्मा

बिल्सी। एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए तहसील बिल्सी क्षेत्र के ग्राम कोट में खुदाई की जा रही है जिसमे खुदाई के दौरान बुद्ध प्रतिमा निकली थी उसकी जाँच पड़ताल के लिए बुद्ध सेवा समिति रजि.बिसौली एवं बुद्ध संस्कृति विकास ट्रस्ट भोजपुर के पदाधिकारियों के प्रयासों से डॉ वीरेंद्र कुमार प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर ने खुदाई बाली जगह का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में भगवान बुद्ध के अवशेष ही पाए गए।

उन्होंने बताया कि यह अवशेष इक्कीसों से तेइस्सौ वर्ष पूर्व कुषाण वंश के है।जिलाधिकारी के आदेश पर टीले की मिट्टी खुदाई रोक दी गयी है।मौके पर पहुँचे सहसवान विधायक ब्रजेश यादव ने उच्च अधिकारियों से इसकी बात करने का आश्वासन दिया।इस दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव विपिन कुमार यादव ने भी सम्पूर्ण टीले का बौद्ध भिक्षुओं के साथ निरीक्षण किया। इस मौके पर चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य नेत्रपाल सिंह कुशवाह राकेश शाक्य सौरज शाक्य मोहरसिंह शाक्य जय प्रकाश शाक्य ज्ञानचन्द्र सुदेश यादव के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *