बिसौली / इस्लामनगर :- सपा सरकार में दंगाइयों, गुण्डों, माफियाओं, बालात्कारियों व डकैतों को मिलता था सरंक्षण- दुर्विजय सिंह शाक्य

भाजपा सरकार के कारण उत्तर प्रदेश में अमन-चैन का शासन है- रजनीकांत माहेश्वरी

मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित नौ साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय आवाहन पर संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम का आयोजन बदायूँ लोकसभा के बिसौली और इस्लामनगर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने सम्बोधित किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को भयमुक्त, गुंडाराज मुक्त, माफ़िया मुक्त, दंगा मुक्त प्रदेश बनाया है। पिछली सरकारों में केवल उत्तर प्रदेश में दंगा, गुंडा, माफिया, डकैत, बलात्कारी रोड पर सरेआम घूमते थे। उनको पिछली सरकारें संरक्षण व सहारा देती थी, आज वो गुंडे, माफिया, डकैत प्रदेश में ढूढे नहीं मिल रहे है। आज माफियाओं के घरों पर बुल्डोजर चल रहा है, वे सब जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। डबल इंजन सरकार में महिलाएं, व्यापारी, नौजवान, किसान सुरक्षित महसूस करता है। डबल इंजन सरकार केवल गरीब कल्याण की हितैषी है। पिछली सरकारें उत्तर प्रदेश के केवल 5 जिलों में विकास कराती थी, लेकिन आज प्रदेश के सभी जिलों में डबल इंजन सरकार विकास की गंगा बहा रही है।

सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मोदी सरकार है। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब, शोषित, वंछित, दलित, पीड़ित एवं पिछड़ा वर्ग के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है और कहा आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है। भाजपा सरकार के कारण उत्तर प्रदेश में अमन-चैन का शासन है।

साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा मोदी सरकार ने सबका साथ और सबका विकास के फॉर्मूले पर सभी वर्गों का विकास किया है। आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि, पेंशन, सामूहिक विवाह, जल योजना, वृद्धा अवस्था पेंशन योजना, सिंचाई योजना आदि योजनाएं संचालित की हैं।उन्होंने कहा कि 2024 में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के आधार पर देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर सारी जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया है। भाजपा कार्यकर्ता 21 जून से 30 जून तक घर-घर मोदी सरकार का नौ साल का लेखा-जोखा पहुंचाएंगे।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय हरिओम पाराशरी सुधीर श्रीवास्तव शारदाकान्त शर्मा दुर्गेश वार्ष्णेय अमिता उपाध्याय गोविंद पाठक अमित पाठक हाजी सलीम ओमकृष्ण सागर गजेन्द्र यादव वीरेन्द्र लीडर सनवीर पाल अनिल रस्तोगी नीटू पाल मयंक पाठक लालू सिंह अनुज माहेश्वरी संजीव पहलवान राजीव शर्मा पुरषोत्तम टाटा हितेंद्र शंखधार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *